फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A dead man's body was found under a tree

शव मिला-

Mon, 27 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
A dead man's body was found under a tree
पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, मुंह ने निकल रहा था झाग
विज्ञापन

चौरी। भदोही जिले की सीमा से लगे कपसेठी थानाक्षेत्र के दौलतिया गांव में सोमवार देर रात आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। काफी देर तक सीमा विवाद में उलझे रहने के बाद घटनास्थल वाराणसी जिले की सीमा में स्पष्ट होने के बाद कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

भदोही-वाराणसी जनपद की सीमा पर देर रात करीब साढ़े आठ बजे एक लगभग 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव देखकर ग्रामीण चौंक गए।
चौरी थानाध्यक्ष सूर्यभान ने शव की शिंनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला रात का होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच घटनास्थल कपसेठी थानाक्षेत्र में होने की बात सामने आने पर कपसेठी पुलिस को सूचित किया गया। घंटे भर चले सीमा विवाद के बाद कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि मृतक का शव पेड़ के नीचे पड़ा था और स्थानीय लोगों ने ही पहले घटनास्थल को वाराणसी जिले में बताया। तमाम प्रयास के बाद भी मृतक के शव की शिंनाख्त नही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed