{"_id":"58aefd2a4f1c1b0953b25e1c","slug":"a-case-file-on-congrss-mla-ajay-rai-including-two-person-in-charge-of-code-of-cunduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक अजय राय समेत दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक अजय राय समेत दो पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 23 Feb 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
विधायक अजय राय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी विधायक अजय राय समेत दो लोगों के खिलाफ बड़ागांव थाने में बुधवार रात आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई फत्तेपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने और जुलूस निकालने के आरोप में फ्लाइंग स्क्वॉड के मजिस्ट्रेट रामप्रीत यादव की तहरीर पर की गई है।
बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को अजय राय फत्तेपुर गांव में रामू यादव के घर पर बगैर अनुमति के सभा कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने रामू यादव के घर से बगैर अनुमति के ही फत्तेपुर से बड़ागांव होते हुए कविरामपुर सहित अन्य गांवों में जुलूस निकाला।
इस बारे में मजिस्ट्रेट की ओर से बड़ागांव थाने में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर अजय राय और रामू यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।