{"_id":"587231984f1c1b1529ba7ec9","slug":"a-bus-accident-in-jaunpur-highway-17-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्रियों से भरी बस गड्ढ़े में गिरी, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ यात्रियों से भरी बस गड्ढ़े में गिरी, 17 घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
ड्राइवर की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
गंगा सागर से लौटकर लखीमपुर खीरी जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस शनिवार की रात जौनपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघावल गांव के पास सड़क किनारे खाई में चली गई।
बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को सीएचसी बदलापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लखीमपुर खीरी से करीब 40 यात्रियों का दल तीर्थ यात्रा के के लिए गंगा सागर गया था।
वहां से यात्री बस से लौट रहे थे। शनिवार की रात में बस सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंघावल गांव के पास पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खड़्ड में चली गई।
विज्ञापन
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरामऊ थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बाकी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सूचना पर बस मालिक ने दूसरी बस मौके पर भेजा जिससे अन्य यात्री आगे के लिए रवाना हुए।