फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंगला आरती के टिकट ब्लैक होने से हड़कंप

मंगला आरती के टिकट ब्लैक होने से हड़कंप

Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के टिकट ब्लैक करने की जानकारी मिलने के बाद रविवार की रात मंदिर प्रशासन चौकन्ना हो गया। अपर मुख्य कार्यपालक ने टिकट की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। सख्त हिदायत दी गई कि आईडी प्रूफ के बिना किसी को भी मंगला आरती का टिकट न दिया जाए।
विज्ञापन

मंगला आरती के टिकट ब्लैक होने का खुलासा चेन्नई के एक श्रद्धालु की शिकायत पर हुआ। चेन्नई के आरएन सुंदरम अपने परिवार के साथ काशी दर्शन के लिए आया है। रविवार की रात उसे मंगला आरती में जाना था। बांसफाटक पर सात सौ रुपये में किसी ने उसे मंगला आरती का टिकट दिया। मंदिर पहुंचने पर काउंटर पर तस्दीक करने पर उसे टिकट का मूल्य 201 रुपया बताया गया। इस पर उसने काउंटर पर तैनात कर्मी से टिकट ब्लैक होने की शिकायत की। इस मामले की जब अपर मुख्य कार्यपालक पारस नाथ द्विवेदी ने जांच की तो पता चला कि वह टिकट रवि शर्मा के नाम से कटवाया गया था। बाद में उसे चेन्नई के श्रद्धालु को ज्यादा दाम पर बेच दिया गया। अपर कार्यपालक ने देर रात जारी निर्देश में कहा कि काउंटर से बिना आईडी प्रूफ के मंगला आरती के टिकट न किसी को भी न जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed