फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आइसा कार्यकर्ता के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

आइसा कार्यकर्ता के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के बिरला ए छात्रावास में गुरुवार को आइसा और एबीवीपी के कार्यकर्ताआें में मारपीट हो गई। इस मामले में आइसा के एक कार्यकर्ता की ओर से लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। लंका थाने पर आइसा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन

आइसा कार्यकर्ता आशीष कुमार का आरोप था कि वह अपने मित्र से मिलने गया था। हास्टल का एक छात्र पिछले दिनाें लंका चौराहे पर प्रदर्शन के समय हुई हाथापाई की घटना को लेकर उलझ गया। कुछ ही देर में वह अपने साथियाें के साथ आया और हमला बोल दिया। इधर, छात्रावास के छात्राें का आरोप था कि हास्टल में लगातार चोरी हो रही है। बाहरी छात्र प्रवेश कर ऐसी हरकतें कर रहे हैं। वह छात्र अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गया था। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि आशीष कुमार की तहरीर पर शशि शेखर सिंह समेत 20 छात्रों के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आइसा बीएचयू इकाई की संयोजिका शिखा सिंह ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed