{"_id":"140-87143","slug":"Varanasi-87143-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने धनबल, बाहुबल को दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने धनबल, बाहुबल को दिया झटका
Varanasi
Updated Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव स्थगित करने के आयोग के फैसले का स्वागत किया है। सर्किट हाउस में पार्टी की बैठक में नेताओं ने कहा कि चुनाव में खुलेआम धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल किया जा रहा था। आयोग ने इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए सही समय पर उचित कदम उठाया है।
नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। धन एवं बाहुबल पर जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया था। ऐसे में स्वच्छ चुनाव की गुंजाइश समाप्त हो गई थी। इसकी शिकायत को राज्य आयोग ने गंभीरता से लिया और चुनाव की प्रक्रिया रद्द कर दी। धन और बंदूक के बल पर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों को हर कीमत पर राजनीति से बाहर किया जाना चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, सांसद रामकिशुन यादव, प्रभुनाथ यादव, डा. बहादुर सिंह यादव, कांति यादव, संजय मिश्र, फूलचंद पटेल, योगेश सिंह, पप्पू पटेल, पप्पू यादव, राकेश यादव, भृगु पटेल, राजनाथ यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, मनोज राय धूपचंडी, गणेश यादव, मनीष राय, भीष्म नारायण यादव, हवलदार यादव, देवेंद्र सिंह, हाजी नासिर जमाल, यशोदा पटेल, आशा यादव सहित तमाम कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।