फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टीयर ने पहली बार लहराया परचम

टीयर ने पहली बार लहराया परचम

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका कर्मचारी परिषद के चुनाव में पहली बार टीयर ने परचम लहराया। आठ पदों में से तीन पर टीयर और दो पदों पर उनके समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। मतदान के समय काफी गहमागहमी रही। पीएसी के जवान भी लगाए गए थे। परिणाम आते ही कर्मचारियों ने विजयी पदाधिकारियों को कंधे पर उठा लिया। मोटर साइकिल सवारों ने विजय जुलूस निकालकर परिसर के लोगों का आभार व्यक्त किया। टीयर के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह और अमरेश कुमार सिंह ने टीयर की सफलता को कर्मचारियों की जीत बताया है।
विज्ञापन

डीरेका कर्मचारी परिषद के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को डीरेका, दिल्ली और कोलकाता में बनाए गए बूथों पर सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ। सायं साढ़े चार बजे मतदान खत्म होने के बाद दिल्ली और कोलकाता के मतों की गणना वहीं कराके परिणाम फैक्स से मंगाए गए। डीरेका में बनाए गए बूथों पर मतदान के बाद गणना शुरू हुई। कर्मशाला संख्या एक में इंजन डिवीजन में टीयर के प्रदीप कुमार यादव (365) मत पाकर विजयी हुए। दूसरे नंबर पर नवीन सिन्हा (247) रहे। कर्मशाला संख्या दो लोको डिवीजन से टीयर के सुशील कुमार सिंह (293) ने कांटे की टक्कर में विनोद सिंह (286) को हराया। यहां मतों की गणना दोबारा कराई गई। कर्मशाला संख्या तीन मेंटिनेंस एंड प्लांट डिवीजन से टीयर के जोनल महासचिव अमर सिंह (280) ने विश्व वर्धन सिंह (125) को हराया, जबकि कर्मशाला संख्या चार सुपरवाइजर डिवीजन में वीडी दूबे (172) ने हरिशंकर (147) को। इसके अलावा कर्मशाला संख्या पांच स्टोर से पन्ना लाल (268) ने एसएन दूबे (176) को, कर्मशाला संख्या छ: कार्मिक से विजय नारायण दूबे (140) ने भानू (90) को, कर्मशाला संख्या सात एकाउंट से नरेन्द्र मिश्रा (128) ने महीने लाल (105) को, कर्मशाला संख्या आठ सिविल से औरंगजेब (262) ने राजेश पटेल (12) को हराकर विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed