फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समाज की व्यवस्था में लाना होगा बदलाव : न्यायमूर्ति

समाज की व्यवस्था में लाना होगा बदलाव : न्यायमूर्ति

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति डा. बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग की चाहत है कि देश, समाज और व्यवस्था उसके मुताबिक चले। जरूरत के मुताबिक हमेेें समाज की व्यवस्था ठीक करनी होगी। हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के सभी वर्गों का सम्मान करें। एक-दूसरे की सीमा का अतिक्रमण करने से बचें।
विज्ञापन

उन्होंने ये बातें बतौर मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट भवन के सौ वर्ष पूरे होने पर बनारस बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शताब्दी समारोह में कहीं। निष्ठा और ईमानदारी से समाजसेवा करने की सलाह देते हुए कहा कि अनावश्यक हड़ताल पर वकीलों को विचार करना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि वे समाज की कितनी सेवा कर रहे हैं। किसी तरह की शिकायत के बजाय वकीलों को अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए। कहा कि वह भी बीएचयू के छात्र रहे हैं। वकीलों से कहा कि अधिवक्ता कानून ही नहीं जानता बल्कि उसमें साहस, विद्वता और तर्क के गुण होते हैं जिसके बल पर वह न्याय दिलाता है। अधिवक्ता मदद के मोहताज नहीं हैं। उसका गौरवमयी इतिहास रहा है। वह हमेशा अधिवक्ता ही रहता है चाहे वह बार में रहे या बेंच में। हम अपनी समस्याओं के लिए खुद जिम्मेदार हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र कुमार सिंह और मंशाराम सिंह के चित्र का अनावरण करते हुए उन्होंने बुजुर्गों को सम्मान देने की सलाह दी। कहा कि अब लोग घरों में भगत सिंह नहीं पैदा करना चाहते, अपितु मीर जाफर पैदा करना चाहते हैं। हमें सोचना होगा कि हम कैसे समाज की स्थापना कर रहे हैं। किसके लिए पैसा कमा रहे हैं। अध्यक्षता हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति व बनारस के प्रशासनिक जज एसपी मल्होत्रा ने की। न्यायमूर्ति सभाजीत यादव और अरविंद कुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बनारस बार के अध्यक्ष राममूरत यादव, सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक सिंह ने न्यायमूर्तिगण को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मशील चतुर्वेदी, बीएचयू के पूर्व प्रो. आर के मिश्र, डा.बीएन पांडेय, यूपी बार कौंसिल के सदस्य अरुण त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, श्रीनाथ त्रिपाठी, आरके गौतम ने भी संबोधित किया। संचालन एडीजे नलिन कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री श्रीनिवास मिश्र ने किया। कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिला जज ओमप्रकाश ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed