{"_id":"140-81963","slug":"Varanasi-81963-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
Varanasi
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ट्रेन की लेटलतीफी से सोमवार को यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा लेट मुंबई रूट की ट्रेनें रहीं। मुंबई से वाराणसी आने वाली डाउन महानगरी निर्धारित समय से 16: 30 घंटे की देरी से रात साढे़ आठ बजे कैंट स्टेशन पहुंची। इसके चलते अप महानगरी भी काफी देरी से रवाना हुई। इसके अलावा विभूति, कोटा-पटना, दादर, फरक्का समेत अन्य ट्रेनें भी काफी विलंब से आईं।
कैंट स्टेशन के पूछताछ काउंटरों पर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए दिनभर लंबी लाइन लगी रही। परेशान लोग प्लेटफार्मों पर इधर-उधर टहलते नजर आए। जौनपुर के रिजवान अपनी बहन तथा गाजीपुर के श्यामबहादुर अपने भाई अंगद को लेने चार बजे भोर में ही कैंट पहुंच गए थे। दोनों महानगरी एक्सप्रेस से आ रहे थे। पहले पता चला कि ट्रेन चार घंटे लेट चल रही है। धीरे-धीरे समय बढ़ता गया और महानगरी साढ़े सोलह घंटे की देरी से पहुंची। श्यामबहादुर के घर में मंगलवार को शादी है। उन्हें बनारस में काफी खरीददारी करनी थी। ट्रेन के लेट होने से वे काफी परेशान रहे। इसी प्रकार विभूति एक्सप्रेस छह घंटे, कोटा-पटना तीन घंटे और दादर तीन घंटे की देरी से पहुंची। स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय के मुताबिक मुंबई रूट की ट्रेनें ज्यादा लेट चल रही हैं। महानगरी अप या डाउन में से किसी एक को निरस्त करने पर ही समय सुधरेगा।