{"_id":"140-81738","slug":"Varanasi-81738-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में होगा परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में होगा परिवर्तन
Varanasi
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में तीन दिसंबर से होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि परिवर्तित हो सकती है। संकाय स्तर पर इसका निर्णय ले लिया गया है और जल्द ही उसे परीक्षा नियंता कार्यालय भेजा जाएगा। अब यह परीक्षा 26 दिसंबर से प्रारंभ हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इसे लेकर दस हजार से अधिक छात्राें में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेेस्टर की परीक्षा तीन दिसंबर को निर्धारित की गई है। स्नातक में दस हजार से अधिक छात्र परीक्षा देने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीएचयू में 23 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दीक्षांत समारोह के मद्देनजर परीक्षा की तिथि 26 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है क्याेंकि स्नानक के दस हजार से अधिक परीक्षार्थी होने से समारोह के दौरान अव्यवस्था होने की आशंका थी। हाल की में संकाय स्तर पर हुई बैठक में इस पर गंभीरता से विचार किया गया। अगले सप्ताह में इस संबंध में आधिकारिक तौर पर सूचना जारी होने की संभावना है।
परीक्षा की तिथि परिवर्तन करने का निर्णय संकाय स्तर पर लिया जाता है। उसके बाद इसकी जानकारी परीक्षा नियंता कार्यालय को भेजी जाती है। परीक्षा कार्यालय के बाद उसे केंद्रीय कार्यालय भेजा जाता है। इसके बाद अधिसूचना जारी होती है। अभी संकाय स्तर का निर्णय कार्यालय को नहीं मिला है। इसके मिलते ही नोटिस जारी कर दी जाएगी। - डा. अवधेश कुमार, उप कुलसचिव, बीएचयू