{"_id":"140-81735","slug":"Varanasi-81735-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, बाबू बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, बाबू बेहोश
Varanasi
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे की लखनऊ से आई तीन सदस्यीय विजिलेंस टीम ने शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। टीम ने आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट बुकिंग केंद्र की गहन छानबीन की। इस दौरान अनारक्षित टिकट बुकिंग केंद्र का एक बाबू बेहोश हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। टीम ने छापेमारी के दौरान पकड़ी गई अनियमितताओं की रिपोर्ट मंडल कार्यालय को भेज दी है।
विजिलेंस टीम ने आरक्षण केंद्र के काउंटर संख्या 606, 608 और 609 की जांच की। यहां सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद टीम जांच के लिए अनारक्षित टिकट बुकिंग केंद्र पर पहुंची। यहां जांच में बुकिंग क्लर्क संजय के पास से 1200 रुपये अधिक पाए गए। रुपये बरामद होने के बाद वह अचानक बेहोश हो गया। होश में आने पर टीम ने उससे इस बाबत पूछताछ की। उसने टीम को बताया कि यह उसके व्यक्तिगत रुपये हैं। टीम ने रिपोर्ट बनाकर मंडल कार्यालय को भेज दी।