फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कचहरी ब्लास्ट की बरसी आज, वकील नहीं करेंगे काम

कचहरी ब्लास्ट की बरसी आज, वकील नहीं करेंगे काम

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कचहरी में सिविल एवं कलक्ट्रेट परिसर में 23 नवंबर, 2007 को हुए बम ब्लास्ट की पांचवीं बरसी शुक्रवार को मनाई जाएगी। सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में तय किया गया कि आतंकी धमाके में मारे गए तीन अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए विस्फोट स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई जाएगी। इस दौरान पूरे दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

कचहरी ब्लास्ट के पीडि़तों को अब तक न्याय न मिलने से अधिवक्ताओं में खासा आक्रोश है। घटना के बाद सतर्कता बरते जाने के निर्णय पर भी अमल नहीं हो सका। आज भी सभी गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर खराब पड़े हैं। आतंकियों ने ब्लास्ट के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया था इसके बावजूद साइकिल, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों का प्रवेश कलक्ट्रेट में बेरोक-टोक हो रहा है जबकि सिविल कोर्ट परिसर में प्रवेश पर सख्ती है। घटना के बाद सभी प्रवेश द्वारों पर सीसी कैमरे और बैरियर लगाकर चेकिंग करने की योजना बनाई गई थी। यह बात भी हवा-हवाई ही साबित हुई। अधिवक्ताओं का मानना है कि बम ब्लास्ट का दंश झेलने के बाद भी प्रशासन नहीं चेता और पुराने ढर्रे पर ही काम हो रहा है। कचहरी में सुरक्षा को लेकर जो खामियां हैं उन्हें दूर करने की बजाय सब कुछ रामभरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed