फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कसाब की फांसी पर शहर डूबा जश्न में

कसाब की फांसी पर शहर डूबा जश्न में

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मुंबई आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने की बुधवार की सुबह खबर आते ही सहसा लोग चौंक पड़े। खबर की पुष्टि के लिए लोग टीवी से चिपक पड़े। जैसे ही खबर की पुष्टि हुई लोग जश्न मनाने सड़कों पर उतर पड़े। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। मिठाइयां बांटी गईं। फोन कर एक दूसरे को खबर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वंदेमातरम संघर्ष समिति की ओर से जिला मुख्यालय पर मिठाइयां बांटकर खुशियां जाहिर की गईं। इसके बाद आतिशबाजी भी की हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अनूप जायसवाल ने सरकार से मांग की कि कसाब की तरह संसद पर हमले के दोषी अफजल और अन्य आतंकियों को भी फांसी दी जाए। आतिशबाजी करने वालों में विपुल कुमार पाठक, विनोद पांडेय, जगदीश त्रिपाठी, राजेश राजपूत आदि शामिल रहे। उधर, शिवसेना ने चौक में मिठाइयां बांटीं। मंडल प्रमुख गुलशन कपूर ने कहा कि देर से ही सही लेकिन फांसी तो हो गई। ऐसे आतंकवादी को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। खुशियां जाहिर करने वालों में विजयशंकर पांडेय, ओपी जायसवाल, संतोष सेठ, राजकुमार चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन

भोजूबीर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अलगू के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई तथा मिठाइयां बांटी गईं। मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी की ओर से संकटमोचन मंदिर मार्ग पर आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया गया। इस दौरान मंदिर जाने वाले भक्त भी पूछने लगे कि क्या हुआ। जब भक्तों को पता चला कि कसाब को फांसी दी गई है तो वे भी जश्न में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed