{"_id":"140-81353","slug":"Varanasi-81353-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त से सरकारी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त से सरकारी कर्मी की मौत
Varanasi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से सरकारी कर्मी की मौत
नया महादेव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या सात हुई
कैथी के चार पीडि़त अस्थाई अस्पताल में भर्ती कराए गए
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। उल्टी दस्त से मंगलवार को शहर के नया महादेव मोहल्ले में एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। इस प्रकार जिले में एक सप्ताह में उल्टी-दस्त से मरने वालों की संख्या सात हो गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले का दौरा कर लोगाें की सेहत का हाल जाना। दूसरी ओर चौबेपुर के कैथी गांव के उल्टी-दस्त से पीडि़त चार लोगों गुलाम रसूल, कृष्णा गोस्वामी, चतुरी देवी और शिवनाम यादव को प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए अस्थाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नया महादेव मोहल्ले के गजानंद (55) पिछले दो दिन से उल्टी-दस्त से पीडि़त थे। सोमवार की रात तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें लेकर कबीर चौरा अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। गजानंद गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई में तैनात थे। इसकी सूचना पर डा. रमेश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची। डा. रमेश ने बताया कि गजानंद दमा से पीडि़त थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या मृतक के उपचार संबंधी कागजाताें की उन्होंने जांच की है तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। वहीं, इस हालत में भी सीएमओ कार्यालय में स्थापित संक्रामक नियंत्रण सेल एवं कंट्रोल रूम में शाम होते ही ताला बंद कर कर्मचारी और डॉक्टर नदारद हो जाते हैं।