फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विद्यापीठ में 59 हजार छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

विद्यापीठ में 59 हजार छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में इस बार 59 हजार से ज्यादा छात्रों को दीक्षांत समारोह में उपाधियां लेने का मौका मिलेगा। इस बार दीक्षांत समारोह की तिथि सात दिसंबर तय की गई है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी तैयारियों में जोर शोर से जुटा हुआ है, लेकिन तय समय पर कार्यक्रम आयोजित होने पर संशय जताया जा रहा है। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वह यह है कि अब तक मुख्य अतिथि का नाम तय नहीं हो सका है। साथ ही छह दिसंबर को लखनऊ में कुलपति सम्मेलन है। इसमें वीसी के शामिल होने को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि दीक्षांत समारोह की तिथि आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध 59284 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां बांटी जाएंगी। इसके साथ ही मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इन दिनों विश्वविद्यालय में उपाधियां लिखने का काम तेजी से चल रहा है। विभिन्न समितियों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश भी चल रही है।
विज्ञापन


जिन्हें मिलेगी उपाधि
पाठ्यक्रम संख्या
बीए 40768
एमए 10594
बीबीए 289
बीसीए 531
बीकाम 4113
बीएफए 57
बीम्यूज 18
बीएससी 1636
बीलिब 42
एलएलएम 18
एमसीए 05
एमकाम 398
एमएफए 39
एमजेएमसी 59
एमएसडब्ल्यू 52
एमएससी 553
एमएससी एजी 22
एमए आईआरपीएम 90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed