{"_id":"140-81156","slug":"Varanasi-81156-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पाई घाटों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पाई घाटों की सफाई
Varanasi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रमुख पर्व डाला छठ के मद्देनजर गंगा घाटों पर जमा सिल्ट की सफाई रविवार को नहीं हो पाई। इससे व्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। औरंगाबाद इलाके में जाम सीवर की सफाई नहीं होने से उसका पानी सड़क पर बह रहा है। इस मार्ग से गुजरने वालों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को छठ पर्व का मुख्य आयोजन है। इसके मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने घाटों, प्रमुख कुंडों की सफाई के लिए 100 सफाईकर्मियों की तैनाती के साथ घाटों पर जमा सिल्ट हटाने के लिए 45 पंपों को लगाया है। सिल्ट हटाने के लिए निगम ने 60 लाख रुपये का टेंडर भी किया है। इतनी धनराशि खर्च होने के बाद भी अस्सी, मान मंदिर, केदारघाट, पंचगंगा आदि कई घाटों पर सिल्ट की सफाई रविवार को नहीं हो पाई। महापौर ने जोनल स्वास्थ्य अधिकारी और निरीक्षक के साथ घाटों का निरीक्षण किया। घाटों पर सिल्ट की सफाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि दशाश्वमेध को छोड़कर अन्य किसी भी घाट पर सफाईकर्मी और इंजीनियरिंग विभाग का कोई कर्मचारी दिखा। नगर आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि घाटों पर सोडियम लाइट लगाई गई हैं। जरूरत के अनुसार ट्यूब लाइट भी लगाए गए हैं। उधर, औरंगाबाद क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सीवर जाम होने की शिकायत नगर निगम और जलकल के अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ।