{"_id":"140-81148","slug":"Varanasi-81148-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ के 17 और छात्रों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ के 17 और छात्रों को नोटिस
Varanasi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मारपीट तथा अनुशासनहीनता के मामले में विश्वविद्यालय के और 17 छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन छात्रों से जल्द से जल्द जवाब देने को कहा है। इससे छात्रों में हड़कंप की स्थिति है।
विश्वविद्यालय परिसर में गत आठ नवंबर को छात्रों के दो गुट आमने सामने हो गए थे। दोनों गुटों के बीच पथराव हुई थी। तोड़फोड़ भी हुई थी। इस घटना से छात्र-छात्राओं में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात छात्रों को हास्टल से निकाल दिया है तथा पांच छात्रों को नोटिस जारी किया है। अब और 17 छात्रों को नोटिस दिया गया है।
उधर, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी को प्रशासन ने दोबारा नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। उन्हें 26 नवंबर तक जवाब देने को कहा गया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी ने आपराधिक मुकदमों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए अभिषेक के चुनाव को अवैध ठहराने की मांग की थी। इसी के तहत निर्वाचित अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब उन्होंने शनिवार को दिया था।