फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जेल में पूर्व सांसद से मिलने आया था पोंटी

जेल में पूर्व सांसद से मिलने आया था पोंटी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लिकर किंग नाम से चर्चित पोंटी चड्ढा दो साल पहले जेल मेें बंद पूर्व सांसद जवाहर लाल जायसवाल से मिलने आया था। उसके साथ बसपा सांसद राकेश पांडेय भी थे। पोंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र पड़ा है, जो विचाराधीन है।
विज्ञापन

सोयेपुर जहरीली शराब कांड समेत अन्य मामलों में गिरफ्तार पूर्व सांसद जवाहर लाल जायसवाल से जेल में मिलने के लिए 29 अगस्त 2010 को पोंटी चड्ढा और बसपा सांसद राकेश पांडेय आए थे। जलवा यह था कि उस समय जेल का बड़ा फाटक खोल कर पोंटी की गाड़ी अंदर जाने दी गई थी। मुलाकात कर लौटने के बाद राकेश न्यायिक ने अदालत में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थनापत्र दिया। उसमें आरोप लगाया कि जवाहर लाल जायसवाल, पोंटी चड्ढा, राकेश पांडेय और मुन्ना बजरंगी मिलकर उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहे थे। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके बाद न्यायिक ने अपनी डाक्यूमेंट्री फिल्म में भी पोंटी को खलनायक के रूप में पेश किया था। शराब कारोबारियों ने बताया कि पोंटी का पड़ाव में शराब का गोदाम है। यहां से पूर्वांचल के लाइसेंसी दुकानदारों को देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बियर सप्लाई होती है। शहर में उसने विभिन्न फर्मों के नाम पर लाइसेंसी फुटकर शराब की दुकानों को हासिल कर लिया था। बृजेश गैंग ने भी एक फर्म बनाकर पोंटी के साथ करोड़ों में पार्टनरशिप हासिल किया था। पोंटी की हत्या की जानकारी मिलते ही पार्टनर अवाक रह गए। कुछ देर बाद टीवी चैनलों से लोगों को सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed