फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हवाई सफर महंगा होने से पर्यटक मायूस

हवाई सफर महंगा होने से पर्यटक मायूस

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। त्यौहारों के सीजन में ट्रेनों के पैक होने की वजह से घरेलू और विदेशी पर्यटक हवाई यात्रा को वरीयता दे रहे हैं। मगर इस सीजन में हवाई किराया आम दिनों के मुकाबले तीन से चार गुना महंगा होने की वजह से सैलानियों का बजट गड़बड़ा गया है। कई पर्यटकों ने तो सैर-सपाटे का कार्यक्रम ही रद कर दिया। दीपावली और डाला छठ पर एयरलाइंस का किराया आसमान छूने लगा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नौ से 12 नवंबर के बीच दिल्ली से वाराणसी का हवाई किराया 12 से 19 हजार के बीच पहुंच गया है। जबकि सामान्य दिनों में यह किराया 4200 रुपये के आसपास रहता है। इस अवधि में एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी उड़ान का किराया 19 हजार और जेट एयरवेज का किराया 15 हजार रुपये के आसपास है। इसी अवधि में मुंबई से वाराणसी का किराया 12 हजार रुपये से लेकर 21 हजार रुपये के बीच है। दीपावली से एक दिन पहले मुंबई-वाराणसी उड़ान का किराया सबसे महंगा 21 हजार रुपये है। जबकि आम दिनों में मुंबई से वाराणसी तक के हवाई सफर के लिए यात्रियों को आठ हजार रुपये के आसपास भुगतान करने होते हैं। इस फेस्टिव सीजन में कोलकाता-वाराणसी उड़ान सेवा भी तीन गुना से ज्यादा महंगी हो गई है। सीनियर एग्जक्यूटिव (टूर) सुधांशु सक्सेना के मुताबिक हवाई यात्रा महंगी होने से घरेलू पर्यटकों की संख्या कम होने का अंदेशा बढ़ गया है। काफी लोगों ने अपना टूर स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस साल घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद केरल है। हालांकि, पारंपरिक पर्यटकों की पहली पसंद अब भी हिमाचल प्रदेश की वादियां ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed