फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कानपुर का मोनू पहाड़ी गिरोह शहर में सक्रिय

कानपुर का मोनू पहाड़ी गिरोह शहर में सक्रिय

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कानपुर का पचास हजार का इनामी बदमाश मोनू पहाड़ी का गिरोह बनारस में सक्रिय है। वह जेल में बंद साथी रईस बनारसी के नेटवर्क के सहारे वह जाल फैलाए हुए है। मोनू पहाड़ी की गिरफ्तारी के लिए यहां की पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क किया है। दोनों जिलों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में है। सत्ताधारी दल से जुड़ा एक सफेदपोश रईस का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन

कानपुर कचहरी में 30 नवंबर को शानू ओलंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रईस बनारसी, गुड्डू बिंद और मोनू पहाड़ी का नाम आया था। इसके बाद दशाश्वमेध स्थित अपने ननिहाल में रह रहे रईस को आदमपुर पुलिस ने 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि रईस ने ही साड़ी व्यवसायी फखरुद्दीन और भेलूपुर में आटो चालक की हत्या की थी। शानू ओलंगा की हत्या में वांछित मोनू पहाड़ी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। शासन ने उस पर पचास हजार का इनाम घोषित किया है। कानपुर के कई इलाकों में उसका प्रभाव है। सूत्रों की मानें तो मोनू पहाड़ी जेल में बंद साथी रईस की मदद से वाराणसी में भी सक्रिय है। एसओजी को इसकी जानकारी मिली है। एसओजी ने कानपुर पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस मोनू पहाड़ी और रईस के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। सारनाथ पुलिस ने 24 अक्तूबर को रईस गैंग से जुड़े बाले पटेल उर्फ सुरेंद्र, पंकज नाटे उर्फ संतोष को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed