{"_id":"140-76092","slug":"Varanasi-76092-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका केंद्रीय विद्यालय में जुटे पंद्रह विद्यालयों के बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका केंद्रीय विद्यालय में जुटे पंद्रह विद्यालयों के बच्चे
Varanasi
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ईमानदारी, निष्ठा और स्व अनुशासन का पाठ पढ़ने के लिए डीरेका के केंद्रीय विद्यालय में तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड कैंप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इसमें पंद्रह केंद्रीय विद्यालयों के स्काउट और गाइड के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान आपदा प्रबंधन, मार्च पास्ट, कैंप फायर प्रशिक्षण के अलावा क्विज प्रतियोगिता होगी। विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
बेहतर प्रदर्शन वाले बच्चों का चयन कर उन्हें केंद्रीय विद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कैंप में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। कैंप में कक्षा छह से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। तीसरे चरण में उत्तीर्ण स्काउट एवं गाइड राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित होते हैं। शिविर का शुभारंभ वाराणसी संभाग के उपायुक्त पीवी साई रंगाराव, सहायक आयुक्त डीके द्विवेदी, डीरेका के प्रधानाचार्य आरएन पांडेय ने स्काउट एवं गाइड के संस्थापक वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपायुक्त पीवी साई रंगाराव ने कहा कि आपदा के समय स्काउट एवं गाइड पूरी दुनिया में शांति के लिए जाना जाता है। यहां तीन दिन में स्काउट एवं गाइड जो सीखेंगे उसे अपने जीवन में लाने का प्रयास करेंगे। कैंप में वाराणसी, गोरखपुर व आजमगढ़ क्लस्टर के पंद्रह केंद्रीय विद्यालयों के 169 स्काउट और 83 गाइड शामिल हैं। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस दौरान उपप्रधानाचार्य सदानंद सिंह यादव, नायक आईसी पांडेय, मंजरी पांडेय, प्रियंवदा वर्मा, एनएल विश्वकर्मा उपस्थित थे।