{"_id":"140-76090","slug":"Varanasi-76090-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश मिश्र बोले, प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश मिश्र बोले, प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल
Varanasi
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरईगांव। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र ने चौबेपुर क्षेत्र के संदहा में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सूबे की समाजवादी पार्टी की सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जनता त्रस्त है। जनसुविधाओं की ओर सरकार का ध्यान नहीं है।
बीएसपी संकल्प राष्ट्रीय महारैली की तैयारी के लिए बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सपा सरकार के छह महीने के कार्यकाल में बलात्कार, हत्याएं बढ़ गई हैं। गरीबों की कल्याणकारी योजनाएं बंद हो गई हैं। किसानों को छह घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में अखिलेश सरकार की ओर से छात्रों को दिए जाने वाला लैपटाप कैसे काम करेगा। कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग बुद्धिजीवी होते हैं। वे हमेशा अपना सहयोग देश हित में देते हैं और वर्तमान में भी दे रहे हैं। इसी से उनका सम्मान होता है। अगर कोई पार्टी ब्राह्मणों को सम्मान देती है तो वह बसपा है। उन्होंने आह्वान किया कि वे नौ अक्तूबर को आयोजित राष्ट्रीय संकल्प महारैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत का अहसास कराएं।
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार झूठ के पुलिंदों पर सरकार चलाने में विश्वास रखती है। चुनाव के समय किए गए वायदे पूरे करने में हीलाहवाली की जा रही है। बैठक में भदोही के सांसद गोरखनाथ, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, विधायक उदयलाल मौर्य, पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय, चंद्रकुमार मिश्र उर्फ गुड्डू महाराज, रामबिहारी चौबे उपस्थित थे। बैठक में मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही के ब्राह्मण भाईचारा समितियों के लोकसभा एवं विधानसभा संयोजक उपस्थित थे।