{"_id":"69672","slug":"Varanasi-69672-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर किंग मालिक पर हमले में बजरंगी का बना रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्गर किंग मालिक पर हमले में बजरंगी का बना रिमांड
Varanasi
Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कुख्यात मुन्ना बजरंगी को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को तिहाड़ जेल से यहां तीन मामलों में पेशी के लिए लाया गया। बजरंगी को कैंट थाना क्षेत्र में बर्गर किंग के मालिक वीरेंद्र गुप्ता से रंगदारी मांगने के मामले में सीजेएम अदालत के प्रभारी एसीजेएम प्रथम रामेंद्र कुमार की अदालत में रिमांड बनाने के लिए पेश किया गया। अदालत में बजरंगी की ओर से न्यायिक रिमांड बनाने का विरोध किया गया। कहा गया कि घटना के समय बजरंगी जेल में था, ऐसे में मोबाइल पर 10 लाख की रंगदारी मांगने में नाम गलत ढंग से शामिल किया गया है। दलील के बाद अदालत ने बजरंगी का इस मामले में न्यायिक रिमांड बना दिया। बजरंगी को दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के सुरेश साहू हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर अवनीश सक्सेना की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तिथि नियत कर दी। उधर, कैंट थाना क्षेत्र के बड़े और छोटे सिंह हत्याकांड में एडीजे त्रयोदश आरएमएन मिश्र की अदालत में पेश किया गया। आरोपी की ओर से गवाह भगत सिंह को तलब किए जाने का अनुरोध कोर्ट से किया गया। इस मामले में 25 जुलाई को सुनवाई होगी। इस बीच, बजरंगी के अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि 24 जुलाई को जौनपुर में पेशी है, ऐसे में उसे यहां के कारागार में ही रखा जाए। अदालत ने ऐसे में सेंट्रल कारागार में रखने का आदेश दिया। आरोपी की पैरवी अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह और अजय सिंह ने की।
विज्ञापन