{"_id":"64963","slug":"Varanasi-64963-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट परीक्षा के कारण आधा दर्जन मतदान केंद्र बदलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट परीक्षा के कारण आधा दर्जन मतदान केंद्र बदलने की तैयारी
Varanasi
Updated Wed, 06 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आगामी 24 जून को एक ही दिन यूजीसी की नेट परीक्षा और निकाय चुनाव का मतदान होने के कारण मतदान केंद्र को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। एक ही स्थान पर परीक्षा और मतदान केंद्र दोनों तय होने के कारण इस विषय पर विचार-विमर्श के लिए जिलाधिकारी समीर वर्मा ने 6 जून बुधवार को 12 बजे रायफल क्लब में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।
निकाय चुनाव के लिए कुल 283 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से यूपी कालेज, सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, फेकेलिटी आफ एजुकेशन कमच्छा, बीएचयू तथा रानी मुरार बालिका इंटर कालेज को नेट परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा व मतदान एक ही दिन होने के कारण जिला प्रशासन पर चुनाव के लिए केंद्र बदलने का दबाव बढ़ गया है। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक का कहना है कि आधा दर्जन मतदान केंद्रों को बदलने पर विचार के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को रायफल क्लब में बैठक होगी। इसके बाद केंद्र बदलने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।