फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबतपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

बाबतपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले की आशंका के बाद चौकन्ना हुआ प्रशासन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड और क्यूआरटी तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर
बाबतपुर। आतंकी हमले की आशंका के बाद ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने देश के सभी हवाईअड्डों पर अलर्ट घोषित कर दिया है। मंगलवार की सुबह बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भी चौकसी बढ़ गई। सीआईएसफ की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। टर्मिनल भवन से लेकर एप्रन तक क्यूआरटी के जवान मुस्तैद रहे। वाच टावर, रनवे से लेकर एयरपोर्ट की चहारदीवारी तक पैनी नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट के आगमन और प्रस्थान गेट पर भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पास और टिकट को चेक करने के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा था।

इस बीच सीआईएसएफ के सहायक सेनानायक एसके सिंह एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वॉयड भी छानबीन करता रहा। स्क्वॉयड में दो नए लेब्राडोर को शामिल किया गया है, जो हाल ही में मोंगा (पंजाब) से छह मीहने की ट्रेनिंग के बाद यहां आए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ एयरपोर्ट की सुरक्षा को और पुख्ता करने के इरादे से यहां तैनात कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। इस समय एयरपोर्ट की सुरक्षा में सीआईएसएफ के 143 जवान तैनात हैं। यह संख्या बढ़ाकर 200 करने की तैयारी है। इस बीच दोपहर में एयरपोर्ट के क्षेत्रीय कार्यपालक अधिकारी रविप्रकाश एयर इंडिया की उड़ान से यहां पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर लग रहे अत्याधुनिका राडार और संचार उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed