{"_id":"140-146633","slug":"Varanasi-146633-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के झूठे वादों की खोलेंगे पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के झूठे वादों की खोलेंगे पोल
Varanasi
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का 68वां जन्मदिन मंगलवार को जिले भर के कांग्रेसियों ने सादगी के साथ मनाया। जगह-जगह आयोजित हुई सभाओं में कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि मोदी सरकार के झूठे वादों की पोल आमजन के बीच खोली जाएगी। साथ ही भाजपा सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया जाएगा।
मैदागिन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर वर्तमान राजनीति में सोनिया गांधी विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक अजय राय ने कहा कि आज सभी कांग्रेसजन संकल्प लें कि कांग्रेस की विकासपरक नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन के बीच ले जाकर मोदी सकरार की हकीकत बताएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, त्रिभुवन पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, मुमताज अली बाबर आदि रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गिरजाघर स्थित जायसवाल धर्मशाला के पास बच्चों को कॉपी, पेन व पेंसिल देकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रमोद वर्मा, डा. जितेंद्र सेठ, फसाहत हुसैन बाबू, राघवेंद्र चौबे, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, शकील अहमद जादूगर आदि मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के चेयरमैन बैजनाथ सिंह की अगुवाई में इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। उधर, मानव एकता परिषद ने अपने मैदागिन स्थित कार्यालय पर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान दिलीप जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद, आशा पांडेय, विनोद यादव आदि रहे।