{"_id":"140-145991","slug":"Varanasi-145991-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयापुर में होगी ‘माइकल जैक्सन’ फिल्म की शूटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयापुर में होगी ‘माइकल जैक्सन’ फिल्म की शूटिंग
Varanasi
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराजीलाइन। अगले माह वीरेंद्र सिंह चौहान निरहुआ की फिल्म ‘माइकल जैक्सन’ की शूटिंग जयापुर गांव में होगी। शुक्रवार को शनि उपासक कन्हैया जी महाराज के साथ पहुंचे निरहुआ ने शनि चालीसा कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ‘बनारस वालों मुझे पहचानो मैं हूं मोदी...’ गाना भी सुनाया जिस पर ग्रामीणों ने खूब ताली बजाई। आतंकी हमले पर आधारित नृत्यनाटिका वंदे मातरम् की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर गांव वालों ने निरहुआ की पूरी टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
वहीं, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से जयापुर में तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत शुक्रवार को हुई। हरिद्वार से आए ओम जी ने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, महाराष्ट्र की ग्राम्य विकास मंत्री विद्या ठाकुर भी जयापुर पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि वाराणसी में उनका मायका और ससुराल है। प्रधानमंत्री यहां के सांसद हैं। प्रधानमंत्री के आदर्श गांव जयापुर के विकास में वे भी हाथ बंटाएंगी।
जयापुर गांव में खुली यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को कुछ महिलाओं का खाता नहीं खुल सका। दूरदराज से आईं महिलाओं ने बताया कि बैंक के अधिकारी फार्म खत्म होने का बहाना बना रहे हैं। खाता खुलवाने आईं मीनू, पार्वती, मीरा, शर्मिला, सीता, पूनम, आरती, केसरा आदि ने कहा कि वे कामकाजी महिलाएं हैं। वे प्रतिदिन बैंक का चक्कर नहीं लगा पाएंगी। इस बारे में बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को खुद मानीटरिंग करेंगे।