{"_id":"140-144606","slug":"Varanasi-144606-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ के दौरान एक और अभ्यर्थी का पैर टूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ के दौरान एक और अभ्यर्थी का पैर टूटा
Varanasi
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भुल्लनपुर स्थित पीएसी परिसर में चल रही पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक महीने की अवधि में डेढ़ दर्जन अभ्यर्थी दौड़ के दौरान गिरकर पैर तुड़वा चुके है। बुधवार को भी दौड़ में गिरने से इलाहाबाद निवासी अखिलेश की जांघ की हड्डी टूट गई। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौड़ के दौरान घायल हुए अधिकतर अभ्यर्थियों की स्थिति विकलांग जैसी हो गई है। चिकित्सकों की माने तो भविष्य में भी वे तेज रफ्तार से दौड़ नहीं पाएंगे।
पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एक माह से चल रही है। दौड़ में अभ्यर्थियों को 30 मिनट में 4800 मीटर की दूरी तय करनी है। परीक्षा के पहले दिन आजमगढ़ के मेहनगर निवासी आलोक सिंह, वाराणसी चांदमारी के शशांक पांडेय और अनवर दौड़ते समय गिरकर जख्मी हो गए थे। उनकी टांग टूट गई। पहले दिन से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी दो अभ्यर्थी घायल हुए थे।