{"_id":"140-144283","slug":"Varanasi-144283-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भोजपुरी इंडस्ट्री को स्वच्छता अभियान से जोड़ूंगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भोजपुरी इंडस्ट्री को स्वच्छता अभियान से जोड़ूंगा’
Varanasi
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। देश स्वच्छ होगा तो लोग स्वस्थ होंगे और लोग स्वस्थ होंगे तो उनकी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में खर्च होगी। देश का तेजी से विकास होगा। मनोज ने शनिवार की दोपहर अस्सी घाट पर श्रमदान कर युवाओं से गंगा घाटों की सफाई के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि वे पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को इस मुहिम से जोड़ेंगे।
मनोज ने कहा कि पीएम ने जिन नौ लोगों को यूपी में स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है, वे सभी अपने-अपने क्षेत्र के सफल लोग हैं। उनका अपना प्रशंसक वर्ग है। मोदी जी का दिल से धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने के काबिल समझा। घाट पर श्रमदान के दौरान मनोज ने मीडिया से बातचीत में घाटों से जुड़ी अपनी यादें भी साझा कीं।
इनसेट-
मनोज के नवरत्नों में रवि किशन, निरहुआ और श्वेता तिवारी
वाराणसी। यूपी में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए सांसद मनोज ने अपने नवरत्नों के नाम का यहां ऐलान किया। मनोज के नवरत्नों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के धुरंधरों रवि किशन, श्वेता तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के नाम शामिल हैं। इनके अलावा डा. मीना, अशोक राय, धर्मेंद्र सिंह, विधायक सुशील सिंह, गोविंद केजरीवाल और फिल्म प्रोड्यूसर मुर्तजा जाफरी को भी मनोज ने स्वच्छता अभियान का जिम्मा सौंपा है।