{"_id":"140-143834","slug":"Varanasi-143834-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के दबाव में पुलिस ने छोड़ी जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के दबाव में पुलिस ने छोड़ी जेसीबी
Varanasi
Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी (सं.)। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देने वाले अफसरों के दबाव में कपसेठी पुलिस ने सोमवार को जगतिपुर में अवैध खनन में पकड़ी गई दो सपा नेताओं की एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को थाने से छोड़ दिया।
जगतिपुर में सोमवार को जेसीबी से अवैध खनन होने की सूचना पर वहां मय फोर्स पहुंचे कपसेठी एसओ सुरेंद्र यादव ने खनन में लगी जेसीबी और दो ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालकों ने पुलिस को बताया कि एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर सपा के दो नेताओं के हैं। इसके बाद भी एसओ जेसीबी एवं दोनों ट्रैक्टर लेकर थाने आए। सूचना के बाद गाडि़यों को छुड़ाने के लिए सपा नेताओं की थाने पर भीड़ जुट गई। लेकिन एसओ ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद सपा नेताओं ने लखनऊ के शीर्ष नेताओं से सिफारिश की। सूत्रों की मानें तो लखनऊ से डीएम एवं एसएसपी को फोन आया। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने पकड़ी गई एक जेसीबी एवं दो ट्रैक्टरों थाने से छोड़ दिया। इस संबंध में एसओ ने कुछ भी कहने से इंकार किया। कहा कि जो कुछ भी हुआ वह नियमों के तहत ही हुआ।