फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्लास्टर करते वक्त सेफ्टी टैंक की दीवार गिरी, 11 घायल

प्लास्टर करते वक्त सेफ्टी टैंक की दीवार गिरी, 11 घायल

Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित एक नवनिर्मित अपार्टमेंट परिसर में बुधवार को सेफ्टी टैंक की दीवार, प्लास्टर करते वक्त अचानक ढह गई। मलबे में दबकर 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चार की हालत गंभीर है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों के विपरीत सरिया का इस्तेमाल किए बिना टैंक की दीवारें बनाई गई हैं। इसी वजह से पंद्रह दिन पहले काम रोकवा दिया गया था। लेकिन बाद में अपार्टमेंट के सामने प्लास्टिक की चादर से आड़कर फिर काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सेफ्टी टैंक के काम में 25 से अधिक मिस्त्री-मजदूर लगे हुए थे। 60 फीट लंबे, 20 फीट चौड़े और 12 फीट गहरे टैंक की दीवारों पर प्लास्टर का काम चल रहा था। शाम करीब चार बजे मिट्टी धसकने से एक तरफ की पूरी दीवार ढह गई। मजदूरों के चिल्लाने की आवाज सुन क्षेत्रीय लोग मदद को पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। लोगों की मदद से मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में डीरेका निवासी रतन कुमार (27), रोहनिया के काजीचक निवासी संजय पटेल (32), कन्हैया (22) और बीरबल (35) की हालत गंभीर बनी हुई है। रोहनिया निवासी अनिल (30), रमपताली (45), रामदुलार (38), मोतीलाल (60), राजेश (19), भोनू (28), जंसा निवासी गुलाब (55) को भी चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर जांच के लिए नगर निगम के जोनल अधिकारी अतुल यादव मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि यदि विकास प्राधिकरण से बिना अनुमति लिए निर्माण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed