{"_id":"140-140782","slug":"Varanasi-140782-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
Varanasi
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। इस बार भी गंगा महोत्सव का आयोजन नगवा स्थित रविदास घाट पर ही होगा। तीन नवंबर को महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पांच नवंबर को राज्यपाल राम नाइक समापन करेंगे। इसी के तहत चार से 13 नवंबर तक सांस्कृतिक संकुल में राष्ट्रीय गांधी शिल्प मेला लगेगा। बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने महोत्सव की मुकम्मल तैयारी के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की अध्यक्षता में उपसमिति गठित की गई, जो कलाकारों का चयन करेगी। इसमें स्थानीय कलाकारों को महत्व दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वीडीए उपाध्यक्ष सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में और खेलकूद के लिए एडीएम सिटी एमपी सिंह की अध्यक्षता में उपसमिति गठित की गई। महोत्सव में कुश्ती, गहरेबाजी, पतंगबाजी व अन्य पारंपरिक खेल होंगे। इसमें राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। कमिश्नर ने डीआईओएस को 31 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया।
महोत्सव के दौरान घाटों के आसपास विशेष साफ-सफाई और प्रकाश आदि की व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया। वहीं, घाटों को गोद लेने वाली जो संस्थाएं उदासीन हैं, उनका आवंटन निरस्त करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को गंगा महोत्सव और शिल्प मेला क्षेत्र को कटौती से मुक्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि छह नवंबर को होने वाले देव दीपावली के लिए सभी घाटों पर जेई के नेतृत्व में लाइनमैन की टीम तैनात करें। बैठक में डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार सहित जिले के सभी अधिकारी शामिल रहे।