फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गुरु के चरणों में नवाए शीश, लिया आशीष

गुरु के चरणों में नवाए शीश, लिया आशीष

Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों ने अपने गुरुओं का मुंह मीठा कराया। माल्यार्पण कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने चरणों में शीश नवाकर उनसे आशीष लिया। गुरुजनों ने भी अपने शिष्यों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्र एवं समाज निर्माण में अहम योगदान देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

स्वामी हरसेवानंद शिक्षण समूह की ओर से बनपुरवा, गड़वाघाट, जगतगंज के सभी शिक्षकों का सम्मान बनपुरवा शाखा में किया गया। प्रबंधक स्वामी हरसेवानंद ने शिक्षकों को सम्मानित किया। मदर हलीमा सेंट्रल स्कूल के निदेशक नोमान हसन व प्रधानाचार्य शबाना उस्मानी ने छात्राओं को सम्मानित किया। हैप्पी माडल स्कूल कुरुहुआ में उपप्रधानाचार्य प्रवीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बौलियाबाग नाटी इमली स्थित सूर्या इंस्टीट्यूट में वक्ताओं ने कहा शिक्षक और शिक्षार्थी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। डॉ. पीडी श्रीवास्तव, असगर अली अंसारी, अभय गुप्ता उपस्थित रहे। संकल्प ट्यूटोरियल्स में भी निदेशक अशोक चौरसिया ने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से निकलकर नैतिक और मानवीय मूल्यों को अपनाने की सीख दी। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों को तिलक लगाया और माल्यार्पण कर सम्मान किया। सुंदरपुर स्थित महात्मा मेमोरियल में भी निदेशक राजेश कुमार पाठक ने शिक्षकों को सम्मानित किया। चारो हाउस के कैप्टन को शपथ दिलाई। भोजूबीर स्थित यूनीटेक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सेंटर के प्रबंधक टीके सिंह, डायरेक्टर गौतम सिंह और अजीत सिंह ने छात्रों को आगे बढ़ने की सीख दी। चिल्ड्रेंस एकेडमी कमच्छा में प्रबंधक महिपाल दास गुप्ता, प्रधानाचार्य नायना महापात्रा और उपप्रबंधक आरबी सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार दिए गए। डीएससी ध्येय शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर गौरव और सेंटर हेड राघवेंद्र ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस प्रकार क्वींस कालेज, जीजीआईसी मलदहिया, सनातन धर्म, आर्य महिला, सीएम एंग्लो बंगाली, कमलाकर चौबे आदर्श सेवा, आरपी रस्तोगी इंटर कालेज और नवसाधना कला केंद्र में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। चिरईगांव संवाददाता के अनुसार, ब्लाक के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बड़गांव संवाददाता के अनुसार, विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने की सीख ली। एसबीआई बड़ागांव की ओर से सिसवां स्कूल में मुख्य प्रबंधक केवीएल श्रीवास्तव ने कंप्यूटर प्रदान किया। आराजीलाइन संवाददाता के अनुसार, गंगापुर इंटर कालेज में शिक्षकों और छात्रों ने इस अवसर पर हस्तलिखित पत्रिका निकाली और इसका विमोचन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इनसेट
नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की कड़ी हैं शिक्षक-छात्र
वाराणसी। राष्ट्रपति और राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों का सम्मान शुक्रवार को क्वींस कालेज में जिलाधिकरी प्रांजल यादव ने किया। सम्मानित होने वाले बेसिक के 18 और माध्यमिक के 30 अध्यापकों में से चार शिक्षक किसी कारण से समारोह में नहीं आ सके। डीएम ने उपस्थित शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि नैतिक मूल्यों में कमी आ रही है। इसे शिक्षक और छात्र की मजबूत कड़ी ही बचा सकती है। संचालन करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली का शिक्षकों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। आभार बीएसए आरसीएस यादव ने व्यक्त किया। इस मौकेपर सीडीओ विशाख जी, जेडी प्रदीप कुमार, डीआईओएस अवध किशोर सिंह उपस्थित रहे।

000
शिक्षक हित के लिए संघर्ष करते रहे पंचानन
वाराणसी। शिक्षक नेता पंचानन राय की पुण्यतिथि शुक्रवार को डीएवी इंटर कालेज में मनाई गई। इस मौके पर शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि पूर्व एमएलसी स्व. पंचानन राय जीवन पर्यंत शिक्षक हित के लिए संघर्ष करते रहे। शिक्षक दिवस के ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली थी। इस मौके पर जेपी राय, विरेंद्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक नई सड़क स्थित कार्यालय पर हुई। इस मौके पर पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहे। शिक्षकों की आवाज उठाकर उनके स्वाभिमान को बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. बुद्धिसागर अवस्थी, विनोद शंकर पांडेय, विजय प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed