फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘जीरो बैलेंस’ पर खाता खोलने की योजना की हवा निकली

‘जीरो बैलेंस’ पर खाता खोलने की योजना की हवा निकली

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गरीबों को आर्थिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना की हवा निकलने लगी है। योजना शुरू हुए हफ्ते भर नहीं हुए कि जीरो बैलेंस पर गरीबों का खाता खोलने में बैंकर्स आनाकानी करने लगे हैं। सोमवार को चांदपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के कार्यालय से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों को यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि रोज खाता खोलने के लिए मेला नहीं लगेगा। लोगों की शिकायत थी कि बिना पैसे के खाता नहीं खोला जा रहा है। इस मनमानी की शिकायत फोन पर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में भी की गई। कुछ शाखाओं पर पहुंचे लोगों ने खाता खोलने के लिए फार्म न मिलने की शिकायत भी की।
विज्ञापन

चांदपुर में बैंक आफ बड़ौदा के शाखा कार्यालय पर सोमवार को 50 से अधिक महिलाएं प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए पहुंची थीं। बैंक के बाहर जब भीड़ लगने लगी तब वहां तैनात गार्डों की मदद से उन्हें हटाया जाने लगा। बैंक के कर्मचारी कह रहे थे कि जिसके पास एक हजार रुपये होंगे, उसका ही खाता खुलेगा। चांदपुर गांव की चंदा देवी, राजमणि, रिंकी और शिवनाथ प्रजापति फार्म लेने के बावजूद निराश लौट गए। इन लोगों ने बताया कि उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि जीरो बैलेंस पर खाता रोज नहीं खोला जा सकता। इसके लिए अब सिर्फ शनिवार को आइए। उधर रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय के भी फोन जन धन योजना के तहत खाता खोलने में हो रही मनमानी को लेकर घनघनाते रहे। लहुराबीर से अजय श्रीवास्तव ने संसदीय कार्यालय में फोन कर शिकायत की कि किसी भी बैंक शाखा में खाता खोलने के लिए फार्म नहीं मिल रहा है। बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। मऊ से कौसर जहां ने भी संसदीय कार्यालय में फोन कर शिकायत की कि बिना पैसे के खाता नहीं खोला जा रहा है।
विज्ञापन


कोट
---------
लीड बैंक यूबीआई के महाप्रबंधक (राजभाषा) और रीजनल जनरल मैनेजर के पीआरओ अरुण कृष्ण ने बताया कि जीरो बैलेंस पर खाता प्रतिदिन खोला जाना है। हफ्ते में एक दिन खाता खोलने जैसा निर्देश जारी नहीं किया गया है। मंगलवार को इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed