फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सगुनहां पहुंचे डीआईजी, 54 आरोपी किए गए चिह्नित

सगुनहां पहुंचे डीआईजी, 54 आरोपी किए गए चिह्नित

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। रविवार को हुए बवाल के बाद सोमवार को डीआईजी एसके भगत हालात का जायजा लेने सगुनहां और सिसवां गांव पहुंचे। दोनों गांवों में खामोशी पसरी थी। ग्रामीणों से बातचीत कर डीआईजी ने उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही, घटनास्थल पर भी गए।
विज्ञापन

डीआईजी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी निर्दोष को प्रताडि़त नहीं करेगी। इसके लिए बड़ागांव और फूलपुर पुलिस को भी चेताया। वहीं इस मामले में पुलिस ने अब तक 54 लोगों को चिह्नित कर आरोपियों में उनके नाम शामिल किए हैं। तीन सौ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए 44 लोगों में से आठ निर्दोषों और नाबालिगों को छोड़ दिया। एसपी ग्रामीण अनिल कुमार पांडेय, एसपी यातायात त्रिभुवन सिंह, सीओ बड़ागांव अभिषेक सिंह और सीओ पिंडरा परमहंस मिश्रा सोमवार को भी पूरे दिन घटनास्थल के आसपास जमे हुए थे। वहीं बड़ागांव थाने पर गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed