{"_id":"140-137606","slug":"Varanasi-137606-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज युवकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज युवकों ने किया हंगामा
Varanasi
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चौबेपुर। सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को युवकों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उमरहां नहर के पास सड़क जाम कर दिया। जाम छुड़ाने पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस को आक्रोशित युवकों ने दौड़ा लिया। भगदड़ के दौरान शरारती तत्वों ने पथराव कर डाक वाहन सहित तीन बसों के शीशे तोड़ डाले। बाद में तीन थानों की फोर्स के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे और अन्य जिलों की तरह वाराणसी में भी सेना भर्ती शुरू कराने के संबंध में डीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी युवक जाम खत्म करने को तैयार हुए। जाम और पथराव के चलते दो घंटे तक वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा।
मालूम हो कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के युवक शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे उमरहां नहर के पास एकत्रित हुए और सड़क किनारे लगे स्कूल के बोर्ड एवं एक किनारे पर रखे बिजली के खंभे को बीच सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। सभी बीच सड़क पर घेरा बनाकर बैठ गए। इससे वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जाम खत्म कराने चौबेपुर पुलिस पहुंची तो नाराज युवकों ने फोर्स को ही दौड़ा लिया। इस बीच भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश कर रहे डाक वाहन को युवकों ने निशाना बनाया। पथराव में तीन बसों के शीशे चकनाचूर हो गए। बस की चपेट में आने से एक छात्र जख्मी हो गया। करीब नौ बजे एसडीएम सदर तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित युवकों को आश्वस्त किया कि 22 अगस्त को तहसील दिवस पर उनकी मांगाें को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद युवकों ने जाम खत्म किया। प्रदर्शनकारी युवकों का कहना था कि तीन साल से वाराणसी में सेना भर्ती की प्रकिया ठप पड़ी है। यदि इस साल भी भर्ती प्रकिया नहीं हुई तो उम्र सीमा पार होने की वजह से सैकड़ों आवेदक सेना में भर्ती से वंचित हो जाएंगे।
कोट-:
वाराणसी में सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए जल्द ही डीएम से मुलाकात होगी। पिछले साल अगस्त में गोरखपुर में हुई भर्ती में वाराणसी को शामिल किया गया था। वाराणसी में पिछली भर्ती 2011 में हई थी। -कर्नल विनीत, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी