फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कर्मचारी समायोजन पर बंटे हड़ताली

कर्मचारी समायोजन पर बंटे हड़ताली

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। 12 सूत्री मांगपत्र में समायोजन के मुद्दे को शामिल न करने पर काशी विद्यापीठ के हड़ताली कर्मचारी शनिवार को दो गुटों में बंट गए। इस मसले पर जिन कर्मचारियों का गत वर्ष समायोजन निरस्त हुआ था, उन्होंने नाराजगी जताते हुए खुद को हड़ताल से अलग कर लिया। वहीं, हड़ताल कर रहे नियमित कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों गुटों में जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 5वें दिन भी काशी विद्यापीठ और संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मचारी हड़ताल कर रहे। अवकाश नकदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति देने व वेतन विसंगति को दूर करने आदि मांगों को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में विद्यापीठ के कर्मचारियों ने धरना दिया। इसी दौरान जिन 88 कर्मचारियों का समायोजन निरस्त हुआ था, उन्होंने महासंघ मांगपत्र पर आपत्ति जताई। इन कर्मचारियों का कहना था कि मांगपत्र में समायोजन के मुद्दे का जिक्र तक नहीं किया गया, इसलिए वे हड़ताल में क्यों शामिल हों। इसी बात पर शुरू हुआ विवाद नोकझोंक तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों गुटों ने अलग-अलग धरना दिया। वहीं, संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भी प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इधर, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र सिंह ने काशी विद्यापीठ प्रशासन ने सत्र 2013-14 के बीएड के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed