फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रा को बस ने रौंदा, मौत

छात्रा को बस ने रौंदा, मौत

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चौबेपुर/चिरईगांव। गाजीपुर से वाराणसी आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रविवार सुबह चिरईगांव ब्लाक के सामने एक छात्रा का रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस की टक्कर से उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने लाठियां पटक करउन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

आशापुर के चौहान बस्ती निवासी शशिभूषण के दो बेटों और छह बेटियों में सबसे छोटी रूबी (20) अपनी चचेरी बहन अंकिता (19) के साथ रविवार की सुबह बरियासनपुर स्थित महादेव महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष में एडमिशन लेने के लिए जा रही थी। दोनों आटो से चिरईगांव ब्लाक पहुंची। ब्लाक के सामने सड़क पार करने के दौरान गाजीपुर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अंकिता को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर रूबी और अंकिता के घरवाले पहुंच गए। घरवालों और आसपास के लोगों ने मुआवजे की मांग लेकर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। एहतियातन एसपी ग्रामीण प्रदीप कुमार, सीओ पिंडरा,एसडीएम सदर, चौबेपुर, सारनाथ और चोलापुर थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी। महादेव महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने ब्लाक के सामने अस्थाई डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। एसपी ग्रामीण प्रदीप कुमार का कहना है कि बसों की रफ्तार कम करने के लिए सड़कों के किनारे गति नियंत्रित करने वाले बोर्ड लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

00
बम की अफवाह फैला कर भागा चालक
हादसे के बाद चालक रुस्तमपुर के पास बस में बम की अफवाह फैलाकर भाग गया। यात्रियों के मुताबिक चालक ने बस में बम होने की अफवाह फैलाकर बस रोक दी। अफरातफरी के बीच यात्री बस से उतर कर भागने लगे। इसी बीच बस का चालक भी भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed