फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मस्ती के साथ मिलेगी सलाह

मस्ती के साथ मिलेगी सलाह

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बच्चों को मस्ती का बहाना देने के लिए अमर उजाला और माई नर्चर प्री स्कूल की ओर से 22 जुलाई को फन एन फुहार ‘किड्स ऑफ द ईयर 2014’ का आयोजन किया गया है। फैशन शो विद टैलेंट, डांस व पोयम कॉम्प्टीशन के साथ फन गेम, मंकी शो, डीजे म्यूजिक में बच्चों को जहां मस्ती करने का मौका मिलेगा, वहीं एक्सपर्ट और न्यूट्रीशनल काउंसलिंग के लिए वर्कशॉप भी आयोजित किया जाएगा। इसमें माताओं को बच्चों के खानपान से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। यहां मम्मियों के लिए रेन डांस का भी आयोजन किया गया है। इस खास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बच्चों और उनकी मम्मियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में दोपहर तीन बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चोें के लिए डांस और पोयम कॉम्प्टीशन के साथ ही फैशन शो विद टैलेंट प्रतियोगिता होगी। इन तीनों प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को ‘किड्स ऑफ द ईयर 2014’ के खिताब से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने की शर्तें
- डांस कॉम्प्टीशन में पांच से दस साल तक के बच्चे ले सकते हैं हिस्सा
- पोयम कॉम्प्टीशन में दो से पांच साल तक के बच्चे कर सकेंगे प्रतिभाग
- फैशन शो में दो से दस साल तक के बच्चे हो सकते हैं शामिल
- कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य
- पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 21 जुलाई

यहां करा सकते हैं पंजीकरण
- महमूरगंज दयाल इंक्लेव स्थित माई नर्चर प्री स्कूल व अमर उजाला के जगतगंज व चांदपुर कार्यालय में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक
- अधिक जानकारी के लिए 9336708017, 9919134643 और 8392931073 पर कर सकते हैं संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed