फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   असंतोष पर भारी पड़ी नमो लहर

असंतोष पर भारी पड़ी नमो लहर

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जब समूची काशी में शुक्रवार को मोदी की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, इसमें वह लोग भी शामिल हुए जो शुरुआती दौर में टिकट वितरण से असंतुष्ट चल रहे थे। चुनाव प्रचार के आरंभिक दिनों में जो मुंह फुलाए बैठे थे, नमो लहर के आगे उनके तेवर भी ढीले पड़ गए और बुझे मन ही सही लेकिन मोदी की जीत की खुशियां उन्होंने भी मनाईं। यही नहीं, शनिवार को नमो के स्वागत की तैयारियों में भी जुटे रहे।
विज्ञापन

इनमें संगठन के कुछ नेता ऐसे भी थे जिन्हें स्थानीय चुनाव संचालन समिति में जिम्मेदारियां भी दी गई थीं। मोदी की कैंपेनिंग के दौरान जब अमित शाह पहली बार बनारस आए तो इनमें से कुछ नेताओं के साथ उन्होंने बैठकें भी कीं और पूरे मन से चुनाव में जुटने की ताकीद की। उस दौरान इन नेताओं ने हामी में सिर हिलाए लेकिन अंदरखाने में असंतोष बरकरार रहा। जब यह स्पष्ट हो गया कि वाराणसी से मोदी की जीत होगी, तब भी चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक बड़े नेता का कहना था कि हमारी पार्टी ने जनता की अपेक्षाएं इतनी बढ़ा दी है कि उसे पूरा करना बड़ा कठिन होगा। कहीं ऐसा न हो जैसा बड़ा स्वप्न टूटने पर होता है। वहीं, एक नेता पार्टी के घोषणापत्र की कमियां ही गिनाते फिर रहे थे। वहीं, जब जीत हुई तो सबने बहती गंगा में हाथ धोया और यह आभास नहीं होने देना चाह रहे थे कि उनके मन में कोई असंतोष भी है।
विज्ञापन

अब भी पार्टी का एक खेमा यह कह कहता फिर रहा है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को हाशिये पर ही रहना होगा। मोदी प्रधानमंत्री होंगे तो उनका सारा कामकाज तो उनकी अपनी टीम संभालेगी। फिर उन कार्यकर्ताओं के उत्साह का क्या होगा जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर मोदी की जीत की जमीन तैयार की। बहरहाल, मोदी को सम्मानजनक जीत ने यह तो साबित कर ही दिया कि भले ही संगठन के कुछ लोग उन्हें न चाहते हों लेकिन काशी की जनता उन्हें चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed