फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एलएलबी के लिए छह हजार ने आजमाई किस्मत

एलएलबी के लिए छह हजार ने आजमाई किस्मत

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। बीएचयू में शनिवार को हुई एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। दूसरी पाली में अपराह्न तीन बजे से हुई प्रवेश परीक्षा में बीएचयू परिसर में छह केंद्रों पर चार हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, गोरखपुर और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में हुई परीक्षा में दो हजार अभ्यर्थियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

उधर 19 मई को बीकाम (आनर्स)/बीकाम (आनर्स) फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट की 710 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरी पाली में होने वाली इस प्रवेश में 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीएचयू परिसर में साढ़े सोलह हजार से अधिक अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश परीक्षा में जोड़...

छह प्रवेश परीक्षाआें की आंसर की वेबसाइट पर अपलोड
वाराणसी। बीएचयू की प्रवेश परीक्षा बीएससी (एजी), शास्त्री (आनर्स), बीएफए, बीम्यूज, बीपीए और बीपीएड पाठ्यक्रमों की आंसर की बीएचयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उक्त पाठ्यक्रमों में सम्मिलित अभ्यर्थी आंसर की का अपलोकन कर लें। यदि उन्हें कोई आपत्ति हो तो वो अपनी आपत्ति आनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति 20 मई तक दर्ज कराई जा सकती है। अपने उत्तर की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए 20 मई तक ही आवश्यक दस्तावेज imagebhu@gmail.com पर ई-मेल व परीक्षा नियंता कार्यालय के काउंटर पर जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed