{"_id":"140-129260","slug":"Varanasi-129260-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का पैरेंटिंग और कॅरियर सेमिनार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का पैरेंटिंग और कॅरियर सेमिनार आज
Varanasi
Updated Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बेटे को उसके कॅरियर का चुनाव उसे ही करने दें या फिर उसके कॅरियर से जुड़ी ये अहम जिम्मेदारी अभिभावक स्वयं उठाएं? बिटिया को चिकित्सा के क्षेत्र में भेजें या फिर फैशन डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में भेजें या उसे उसकी इच्छा से सपने पूरे करने दें। ये ऐसे महत्वपूर्ण सवाल हैं जो इंटर पास कर चुके विद्यार्थियों के अभिभावकों के मन में जरूर आते हैं। बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। ऐसे में अभिभावकों की इस दुविधा को दूर करने के लिए अमर उजाला की ओर से आठ मई को पैरेंटिंग व कॅरियर सेमिनार आयोजित किया गया है। आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए छात्र व उनके अभिभावक खासी रुचि दिखा रहे हैं। बुधवार को 30 से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पंजीकरण कराया। अब तक करीब 75 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराए हैं।
आठ मई को महमूरगंज स्थित कैटजी भवन में शाम चार बजे से सात बजे तक आयोजित ‘हाईटेक कॅरियर - हाईटेक लाइफ’ विषयक इस सेमिनार में कॅरियर एक्सपर्ट अनुपम रघुवंशी कॅरियर से जुड़े टिप्स देंगे। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अनुपम रघुवंशी जानकारी देंगे। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन की शंकाएं भी दूर की जाएंगी। इस सेमिनार में भाग लेने के लिए आप भी मोबाइल नंबर 8392931073 और 9839933379 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।बता दें कि कॅरियर एक्सपर्ट अनुपम रघुवंशी कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं। वर्तमान में वह मशहूर कोचिंग टाइम के डाइरेक्टर हैं। अब तक करीब वह छह राज्यों में 15000 से अधिक विद्यार्थियों को कॅरियर से जुड़े टिप्स दे चुके हैं। उन्होंने इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन व जापान इंटरनेशनल वेलफेयर एसोसिएशन, द ब्रिटिश काउंसिल, यूनिसेफ और रोटरी इंटरनेशनल के साथ जुड़कर काम किया है।