{"_id":"140-129104","slug":"Varanasi-129104-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, भाजपा से परे सरकार बनाने का है प्रयास : शरद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, भाजपा से परे सरकार बनाने का है प्रयास : शरद यादव
Varanasi
Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस शरीर है तो भाजपा रूह। दोनों में कोई अंतर नहीं है। हमारा प्रयास इन दोनों पार्टियों को परे कर सरकार बनाने का है। दोनों पार्टियाें के बीच फगुवा चल रहा है। एक दंगा कराता है तो दूसरा लूट। ये बातें जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सोमवार को होटल रेडिशन में पत्रकाराें से बातचीत के दौरान कहीं।
शरद यादव ने कहा वाराणसी की संस्कृति को बचाने के लिए वह यहां आए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में विकास की बात झूठी है। कांग्रेस के प्रत्याशी को अलटू राम, पलटू राम की संज्ञा देते हुए कहा कि उसका बैकग्राउंड भी सच्चे नागरिक जैसा नहीं है। कहा कि मुलायम सिंह ने जो पार्टी खड़ी की थी अब उसमें वह ताकत नहीं है। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दमदार बताया और उन्हें वोट देने की अपील की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘आप’ से हमारा कोई वास्ता नहीं है। हमारी नीतियां भी अलग-अलग हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देने वाले केजरीवाल को समर्थन देने की बात कही। कुछ ‘आप‘ पदाधिकारियों के यह कहने पर कि उन्होंने समर्थन मांगा ही नहीं। इस पर तल्ख लहजे में शरद यादव ने कहा कि झूठ बोलते हैं वे लोग। आम आदमी पार्टी के कई लोगों के फोन आए, उन्होंने जनता दल यूनाइटेड से समर्थन मांगा था। शरद ने चुनाव आयोग की प्रशंसा की और चुनाव आयोग के खिलाफ नरेंद्र मोदी के बयान की निंदा की। इस मौके पर जदयू महासचिव केसी त्यागी, आप नेता डॉ. आनंद कुमार भी मौजूद रहे।