फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला प्रत्याशियों के साथ पिस्टल वाली सुरक्षा कर्मी

महिला प्रत्याशियों के साथ पिस्टल वाली सुरक्षा कर्मी

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों को विशेष सुरक्षा दी जाएगी। 28 अप्रैल के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों की प्रत्येक महिला प्रत्याशी को दो सुरक्षा कर्मी मुहैया कराए जाएंगे। इनमें एक महिला कांस्टेबल होगी, जो पिस्टल या रिवाल्वर से लैस होगी। जबकि पुरुष कांस्टेबल के पास राइफल होगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क और सभाओं के दौरान महिला प्रत्याशियों के साथ किसी तरह की अभद्रता और धक्का-मुक्की जैसी स्थितियां न आएं, इसके लिए चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को उन्हें विशेष सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। वाराणसी जोन के दस जिलों में महिला प्रत्याशियों की संख्या दस से अधिक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पत्नी डा. सुधा राय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बलिया से, एनआरएचएम घोटाला के आरोपी पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा सपा प्रत्याशी के तौर पर गाजीपुर से, अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल अपना दल भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मिर्जापुर से, दिल्ली की डा. इंदिरा वाराणसी से, बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की पुत्री सीमा मिश्रा भदोही से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा भी कई महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सभी प्रमुख दलों की महिला प्रत्याशियों को विशेष सुरक्षा मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
----
चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी प्रमुख दलों की महिला प्रत्याशियों को एक महिला सुरक्षा कर्मी भी मुहैया कराई जाएगी। महिला सुरक्षाकर्मियों को पिस्टल, रिवाल्वर जैसे छोटे असलहे दिए जाएंगे। इसका मकसद महिला प्रत्याशियों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकाश डी, आईजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed