फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एनएसजी कमांडो के घेरे में होंगा मोदी का काफिला

एनएसजी कमांडो के घेरे में होंगा मोदी का काफिला

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों के माथे पर पसीना छूट रहा है। डीजीपी मुख्यालय से हाई अलर्ट घोषित होने के बाद उनकी परेशानी और ही बढ़ गई है। मोदी के नामांकन में एक लाख की भीड़ होने का अंदेशा है। वैसे भाजपा ने दो लाख की भीड़ होने का दावा किया है। मोदी की सुरक्षा में बीएचयू, काशी विद्यापीठ हेलीपैड से लेकर जुलूस और नामांकन स्थल तक तीन एएसपी, 12 सीओ, 30 एसओ, 50 एसआई, 200 कांस्टेबल और पांच कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की सुबह 8.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। वहां से हेलिकाप्टर से बीएचयू नौ बजे आएंगे। वहां से मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर काशी विद्यापीठ हेलिकाप्टर से आएंगे। वहां से मलदहिया चौराहा आएंगे जहां से उनकी जुलूस लोहा मंडी चौराहा, मरीमाई होते, अंधरापुल, नदेसर, इंडिया होटल, मिंट हाउस तक जाएगी। वहां से तीन गाडि़यां का काफिला विकास भवन बैरियर तक जाएगा। वहां से मोदी चार लोगों के साथ नामांकन करने एडीएम सिटी कक्ष तक जाएंगे। एसपी सिटी राहुल राज ने बताया कि बीएचयू हेलीपैड पर प्रभारी अधिकारी एक एएसपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। उनके सहयोग में एक सीओ होंगे। काशी विद्यापीठ हेलीपैड पर प्रभारी अधिकारी सीओ स्तर के अफसर को बनाया गया है। पटेल प्रतिमा स्थल पर प्रभारी अधिकारी सीओ चेतगंज होंगे। जुलूस में चार सीओ मौजूद होगे जो नामांकन स्थल तक मोदी के साथ जाएंगे। मिंट हाउस चौराहे पर भी सीओ स्तर के अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। नामांकन करने के बाद मोदी पुलिस लाइन से हेलिकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट चलें जाएंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा के मुख्य इंतजाम
खुफिया एजेंसियां करेंगी पल- पल की निगाहबानी
भीड़ के बीच सादे में मौजूद होंगे एलआईयू कर्मी
सादे वेश में महिला कांस्टेबल एवं क्राइम ब्रांच की टीम होगी मौजूद
जुलूस के दौरान स्वामी विवेकानंद, अंबेडकर प्रतिमा पर भी करेंगे माल्यार्पण
मलदहिया की तरफ आने व जाने वाले सभी रास्ते होंगे बंद
कचहरी के अंदर तक जाएगी मोदी की सुरक्षा में तैनात वाहन
एनएसजी कमांडो के घेरे में होगा मोदी का काफिला
सादे वेश में एटीएम, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच के जवान होगे तैनात
पुलिस के जवान होगे जुलूस के दोनों बगल तैनात
रास्ते में पड़ने वाले भवनों के छतों पर मौजूद होंगे पुलिसकर्मी
गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई तो पुलिस लेगी हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed