{"_id":"140-125849","slug":"Varanasi-125849-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के क्रेडिट कार्ड से तीन लाख निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई के क्रेडिट कार्ड से तीन लाख निकाला
Varanasi
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लंका इलाके में रहने आयी एनआरआई महिला के क्रेडिट कार्ड से एक युवक ने तीन लाख रुपये निकाल लिया। इस मामले में एनआरआई ने सिंगारपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की है। लंका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
आजमगढ़ जिले के तरवा निवासी हंसराज सिंह सिंगापुर में सिक्योरिटी अधिकारी है। उन्होंने लंका इलाके के विरदोपुर में भी मकान बनवाया है। जुलाई माह में पिता की मौत होने के बाद एनआरआई अपनी पत्नी के साथ घर आया था। इस बीच पत्नी की हालत बिगड़ गई। पत्नी को उसने बीएचयू के समीप एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस बीच भगवानपुर का रहने वाला युवक अपने मित्र के साथ एनआरआई की देखभाल करने के लिए आने लगा। इलाज के दौरान पैसा समाप्त होने पर एनआरआई महिला का पति जेवरात गिरवी रखने जा रहा था। आरोप है कि भगवानपुर के युवक ने महिला का सोने का दो हार, दो चूडि़यां, झुमका गिरवी रखकर 30 हजार रुपये एनआरआई को दिया। इसके बाद पैसा समाप्त होने पर एनआरआई क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाला। उस समय एनआरआई के साथ भगवानपुर का युवक भी साथ गया था। एनआरआई दंपती सिंगापुर गए तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये निकाल लिया है। छह अगस्त को फिर एनआरआई दंपती लंका स्थित घर आए। उन्होंने युवक पर दबाव डाला तो उसने पैसा निकालने की बात स्वीकार की। रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मिलने पर उसने एनआरआई के खाते में 15 और 30 हजार रुपये दो किस्तों में जमा कर दिया। इसके बावजूद पूरा पैसा नहीं मिलने पर महिला शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रार्थनापत्र देने के बाद उसने लंका थानाध्यक्ष डीपी यादव को पूरी जानकारी दी। लंका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।