{"_id":"140-125755","slug":"Varanasi-125755-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक शक्तियों की चुनौती का देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक शक्तियों की चुनौती का देंगे जवाब
Varanasi
Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पूंजीवादी, भ्रष्ट, उपनिवेशवादी और सांप्रदायिक शक्तियों ने चुनौती दी है। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने क्रिश्चियन नर्सरी एवं प्राइमरी स्कूल (छोटा कटिंग) के मैदान पर शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि सपा इस चुनौती का मुकाबला करेगी। वह 24 अप्रैल के बाद बनारस में डेरा जमाएंगे और पूर्वांचल के प्रत्याशियों को जिताने की कोशिश करेंगे। नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके जैसे लोग आएंगे-जाएंगे लेकिन हमारी सरकार प्रदेश में तीन साल तक रहेगी और वही विकास करेगी।
उन्होंने कहा कि जब देश में आपातकाल का दौर चल रहा था तब समाजवादी लाठियां खा रहे थे, जेल जा रहे थे। उस समय भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कहां थे? सपा के जितने कार्यकर्ता हैं, उतने किसी पार्टी के पास नहीं हैं। आजादी के बाद से कांग्रेस और भाजपा लगातार सत्ता में रही हैं लेकिन किसी ने विकास नहीं किया। हमने दो साल में बनारस और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों और पुलों के लिए एक हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं। अगले साल तक पीडब्ल्यूडी में 18 हजार और सिंचाईं विभाग को 10 हजार करोड़ का बजट मिलने वाला है। गुजरात का उत्तर प्रदेश से क्या मुकाबला।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग नकल के नाम पर छात्राओं तक को जेल भेज रहे थे। नकल हम भी नहीं चाहते। हम विद्यार्थियों को पूरी सुविधा जरूर देना चाहते हैं। इसीलिए लड़कियों को स्वकेंद्र की सुुविधा दी। किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त सिंचाई, फीस माफी, बेरोजगारी भत्ता जैसे कल्याणकारी काम कभी भाजपा ने किया? उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अपने संसाधन से प्रचार में जुटिए ताकि केंद्र में सपा के बिना किसी की सरकार न बने। कैलाश चौरसिया से प्रचार के लिए खर्च मत मांगना, चुनाव बाद सूद सहित सब लौटा दूंगा। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र और संचालन राकेश जैन ने किया।