फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सुदूर इलाकों में टेली मेडिसिन से होगा इलाज

सुदूर इलाकों में टेली मेडिसिन से होगा इलाज

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। दुनिया का मशहूर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी के स्लोआन स्कूल आफ मैनेजमेंट का दल भारत में तीन अस्पतालों के प्रबंधन को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। बनारस में टीम जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हास्पिटल के लिए टेलीमेडिसिन का प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है, जिसके शुरू होने पर बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के सुदूर इलाकों मरीजों को इलाज के लिए बार-बार वाराणसी की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन

एमआईटी की सीनियर लेक्चरर जेनेट एमजी विलकिंसन के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम जीएस मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों का अध्ययन कर रही है। इसके साथ टेली मेडिसिन के प्रति उनके रुझान की पड़ताल की जा रही है। आस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्माइल पिंकी से ख्याति अर्जित करने वाले प्लास्टिक सर्जन डा. सुबोध सिंह ने बताया कि जले और कटे तालु-होठ के मरीज का मुफ्त आपरेशन तो हो जाता है लेकिन स्पिच थेरेपी आदि के लिए वे बार-बार आ नहीं पाते हैं। इसके लिए एमआईटी की टीम प्रोजेक्ट तैयार कर रही है ताकि इसे बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। विलकिंसन ने बताया कि उनका संस्थान हैदराबाद के एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट और कर्नाटक के तुमकुर स्थित इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ को अस्पताल के बेहतर संचालन और मरीजों के प्रबंधन की तकनीक सिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed