{"_id":"140-125749","slug":"Varanasi-125749-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के बड़े भाई ने की स्वामी अड़गड़ानंद से मुलाकात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के बड़े भाई ने की स्वामी अड़गड़ानंद से मुलाकात
Varanasi
Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बड़े भाई पंकज मोदी ने शुक्रवार की सुबह शक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात की। सत्संग में भी हिस्सा लिया। पंकज ने इसे अपनी निजी आध्यात्मिक यात्रा करार दिया है।
नरेंद्र मोदी के बड़े भाई पंकज शक्तेशगढ़ आश्रम में गुरुवार की रात को ही पहुंचे थे। वहां उन्होंने संतों से मुलाकात की। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपने गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। आश्रम परिसर में ध्यान-पूजा के दौरान उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। फिर, वे सत्संग में भी शामिल हुए। इस दौरान संत अड़गड़ानंद महाराज ने यथार्थ गीता को घर-घर में पहुंचाने का संदेश दिया। कहा कि जिस दिन गीता हर घर में पहुंच जाएगी, उस दिन समाज में लोगों के कल्याण का पथ प्रशस्त हो जाएगा। शांति की अनुभूति होने लगेगी। संत ने कहा कि यथार्थ गीता से ही दुनिया में बदलाव संभव है। ईश्वर के प्रति अनुराग रखना चाहिए और भजन करना चाहिए। सत्संग के बाद पंकज मोदी गुजरात रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है। शक्तेशगढ़ आश्रम में संत से उनकी मुलाकात को नरेंद्र मोदी या किसी तरह के राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।