{"_id":"140-125748","slug":"Varanasi-125748-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के चुनाव की कमान अशोक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के चुनाव की कमान अशोक को
Varanasi
Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। देश की चुनावी राजधानी बन गए वाराणसी संसदीय सीट पर भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी के चुनाव की कमान पूर्व एमएलसी अशोक धवन को दी गई है। उन्हें वाराणसी संसदीय सीट के चुनाव संचालन कमेटी का संयोजक बनाया गया है। इसकी घोषणा शुक्रवार देर रात प्रदेश मुख्यालय से फैक्स आने के बाद की गई। उनके सहयोग के लिए पूर्व डिप्टी मेयर संजय राय और बीएचयू के प्रोफेसर डा. बेचन जायसवाल को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पूर्व एमएलसी अशोक धवन इससे पूर्व रोहनिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह हार गए थे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे इस संबंध में फैक्स आया। चुनाव संचालन समिति में 51 या 101 सदस्य रखे जाएंगे। समिति के संयोजक दो या तीन दिन में इसकी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन